BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पूर्व विधायक अशोक साहू जिलाध्यक्ष , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल महामंत्री बने चुनाव से पहले जिला स्तर पर बड़ा फ़ेरबदल कार्यकर्ताओं में उत्साह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा– चुनाव से पहले राजनीतिकदल अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुड़े है । इसी कड़ी में कवर्धा जिला भाजपा के अंदर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष अनिल सिंह के स्थान पर पूर्व विधायक अशोक साहू को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है । वही अनिल सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है । इसके अतिरिक्त महामंत्री वीरेंद्र साहू के स्थान पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल को महामंत्री बनाया गया है । जिला के प्रभारी के रूप में दिनेश गांधी को नियुक्त किया गया है ।
ठीक चुनाव से पहले इस फेरबदल से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बनने पर अशोक साहू को बुके भेंट कर बधाई दी ।
इस दौरान पूर्व महामंत्री वीरेंद्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा,राजेन्द्र चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चनद्रवंशी, शिवनाथ वर्मा,मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकास चंद्रवंशी,संतोष मिश्रा,गुलाब साहू, श्रीकान्त उपाध्याय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह,सचिन गुप्ता,तुकेश चंद्रवंशी, योगेश महाजन,रामकुमार ठाकुर,संनत साहू,रघुनाथ योगी,पिंटू सुनील दोषी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Bhuvan Patel

गोंडवाना गोड़ महासभा कामठी में एक दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पुरखा संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता का लिया संकल्प

Bhuvan Patel

प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में उबाल — विधायक  ने जड़ा ताला, युवाओं संग कांग्रेस का तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!