BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पहले सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा, । लोकसभा निर्वाचन 2024 के समय मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से अर्थात् 24 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजे से मतदान दिनांक 26 अप्रैल 2024 को (संपूर्ण दिवस) तक जिले में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय अटल नगर रायपुर से जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं भंडारण भाण्डागारों को जिले में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को सील बंद करना एवं मदिरा के क्रय-विक्रय, मादक पदार्थो के अवैध रूप से विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण और धारण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये।

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुषमा बघेल बनी जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष 

Lomesh Patel

कबीरधाम के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और ईंट भट्टों का बोलबाला, प्रशासन नदारद

Bhuvan Patel

अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सहित सभी 27 वार्डो के प्रत्याशियों ने भरा नामंकन, रैली के रूप में नामांकन भरने पहुँचे कलेक्ट्रेट कार्यालय 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!