BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव शक्कर कारखाना के द्वारा गन्ना किसानों को 9.33 करोड़ रुपए का रिकवरी भुगतान जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवम सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा त्योहारी सीजन में गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2023/24 में रिकवरी राशि अंतर्गत 9.33 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि शक्कर कारखाना द्वारा एफआरपी गन्ना भुगतान अंतर्गत 113.52 करोड़ रुपए का शत प्रतिशत भुगतान जारी किया जा चुका है गया है। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सावन के पवित्र महीने और आगामी रक्षाबंधन और तीजा पोरा के त्योहारी सीजन में कारखाना से गन्ना बिक्री रिकवरी की राशि मिलने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में इस वर्ष 92.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर 35.81 करोड़ रुपए रिकवरी की राशि शक्कर कारखाना द्वारा दिया जाना है जिसमें से 24 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 9.33 करोड़ रूपये की रिकवरी राशि 12052 गन्ना किसानों को जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि एफआरपी और रिकवरी की राशि शक्कर कारखानों द्वारा दी जाती है तथा गन्ना प्रोत्साहन या बोनस राशि कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जाती है,बोनस राशि के तहत 24.50 करोड़ रुपए का भुगतान भी गन्ना किसानों को किया जाएगा।

 

 

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇
यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇
Subscribe our channel👇
हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शक्कर कारखाना में श्रमिकों को बड़ी सौगात 5 रुपये में पौष्टिक भोजन देने वाली जिले की पहली श्रमिक कैंटीन शुरू

Bhuvan Patel

खप्पर दर्शन कल , हुड़दंग, हूटिंग, और मार्ग में अवरोध करने वालों के लिए जिला प्रशासन का नज

Bhuvan Patel

कवर्धा विधानसभा के जरूरतमंद नागरिकों को 2 करोड़ 73 लाख 25 हजार 600 रुपये की राशि स्वीकृत कर चेक वितरण किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!