BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिक को भगाने वाला पकड़ाया धारा 137(2), 87, 64, 3(5) बी. एन.एस., धारा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले में नाबालिको के साथ अपराध घट रहा है । कभी नाबालिक बच्चे हत्या ,चोरी , नशा के कारोबार में पकड़ा रहा है वही बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया जा रहा है । पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही तो किया जा रहा है लेकिन इस तरह का अपराध लगातर घटित हो रहा है उस पर जागरूकता अभियान चलाने की भी जरूरत है। फिर मामला चौकी दामापुर थाना कुंडा क्षेत्र अंतर्गत का है, प्रार्थी द्वारा चौकी हाजीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की इसके नाबालिक बहन को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी दामापुर थाना कुंडा में अपराध क्रमांक 154/ 24 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था l विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी और अपहृता रायपुर में हैं की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया l मामला महिला संबंधी एवम संवेदनशील होने के कारण चौकी प्रभारी विमल लावनिया के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी हेतु रायपुर भेजा गया जो आरोपी और अपहृता रायपुर में मिलने पर अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया, साथ लाया गया अपहृता से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पुछताछ करने पर बताया की आरोपी खुमान दास मानिकपुरी पिता चुम्मन दास मानिकपुरी उम्र 20 साल साकिन बिरोदा थाना अभनपुर जिला रायपुर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपहृता को नाबालिक जानते हुए बालात्कार किया है। आरोपी खुमान दास मानिकपुरी पिता चुम्मन दास मानिकपुरी के विरुद्ध अपराध धारा 137(2), 87, 64, 3(5) बी.एन.एस., धारा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत पर आरोपी को जेल निरुद्ध कराया जा रहा है l

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

औपनिवेशिक विरासत पर विराम: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों व पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त

Bhuvan Patel

खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का हमला — “विष्णु देव साय की नाकामी से बेहाल है किसान”, रेगाखार खुर्द में जोरदार प्रदर्शन

Bhuvan Patel

भावना बोहरा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पंडरिया विधानसभा में राजस्व के लंबित प्रकरणों एवं कैम्पा मद के अंतर्गत हुए कार्यों के संबंध में पूछा प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!