BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

हाइव के चपेट में आने से कक्षा 9 की छात्रा की मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुंगेली मे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। मृतिका की पहचान दुर्गा पटेल (15 साल) के तौर पर हुई है। दुर्गा सुरीघाट की रहने वाली और शासकीय कन्या शाला में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी।
दुर्गा सुबह अपनी साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान आत्मानंद स्कूल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से आकर उसे कुचल दिया। हादसे के बाद घायल छात्रा को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरी घटना आत्मानंद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सूचना पाकर सिटी कोतवाली की टीम भी मौके पहुंची। पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

पशु क्रूरता का विरोध किया तो शिक्षक ने किया पत्रकार पर हमला, FIR दर्ज, पत्रकारों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Bhuvan Patel

चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!