

कवर्धा , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने दलदली क्षेत्र दौरे के दौरान 3000 से अधिक बैगा आदिवासियों को कंबल का वितरण किया। यह आयोजन विशेष रूप से ठंड के मौसम में आदिवासी समुदाय के जीवन में राहत देने के उद्देश्य से किया गया था। बैगा आदिवासी समुदाय प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में मुख्य रूप से निवास करता है और इन इलाकों में सर्दियों के दौरान ठंड बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे इन आदिवासियों को खासे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समुदाय की भलाई और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

