BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचार

कवर्धा की मीना धुर्वे ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, वन विभाग और प्रदेश का बढ़ाया मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल में पदस्थ उप वनक्षेत्रपाल मीना धुर्वे ने अखिल भारतीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और विभाग को गौरवान्वित किया है।

केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 5 से 7 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मीना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने स्नेच में 42 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 55 किलोग्राम भार उठाते हुए कुल 97 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल वन विभाग बल्कि पूरे कबीरधाम जिले को गौरवांवित किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वे अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी निरंतर उपलब्धियां खेल के क्षेत्र में विभागीय प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

उनकी इस सफलता पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा एस डी एम को जान से मारने की धमकी , कोतवाली में मामला दर्ज

Bhuvan Patel

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्रद्धांजलि, साहित्य और हास्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति

Bhuvan Patel

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 97 मामलों में 40 लाख रुपये लौटे, लोगों के लिए बनी मिसाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!