BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुराल पक्ष के तीन सदस्य गिरफ्तार — पति, ससुर और देवर की करतूत आई सामने

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों — पति माखनलाल जायसवाल (38), ससुर भरतलाल जायसवाल (60) और देवर यशवंत जायसवाल (22) को गिरफ्तार किया है।
घटना 8 अगस्त 2025 की है, जब मृतका सविता जायसवाल ने ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के बयान और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस ने अपराध क्रमांक 624/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मृतका को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा विवेचना प्रगति पर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सहायक संचालक का घिनौना चेहरा बेनकाब: शादी का झांसा देकर युवती का किया तीन साल तक शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी पर पुलिस ने दबोचा

Bhuvan Patel

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: युवक पर धारदार चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

वनांचल दुर्गा उत्सव चिल्फी घाटी में भक्ति और उत्साह का संगम — देशभर के कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!