BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वनांचल में स्वास्थ्य की नई राह: तरेगांव जंगल में 115 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी जांच 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सोच और पहल के अनुरूप वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया है। इसी क्रम में तरेगांव जंगल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 115 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच निःशुल्क की गई।
उक्त स्वास्थ्य शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश तथा खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को मातृत्व पूर्व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना रहा।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। साथ ही गर्भवती माताओं को नियमित जांच एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
वनांचल क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है।
यह आयोजन स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में वन्य प्राणियों की सुरक्षा में वन विभाग की घोर लापरवाही  तस्करो का जलवा

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज देंगे त्यागपत्र ,जाने वजह

Bhuvan Patel

अवैध रेत माफिया बेखौफ! पुलिया से नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक घायल—प्रशासनिक लापरवाही फिर उजागर”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!