BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल कुंडा का वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव 2026 हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री अर्जुन तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि श्री नंदलाल चंद्राकर और श्री मनोहर चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनमीत कौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री अर्जुन तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष श्री राजेश चंद्राकर ने विद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्या श्रीमती मनमीत कौर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार के इस सफल आयोजन की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा बैंक निरीक्षण: किसानों के लिए स्वच्छ जल और अतिरिक्त काउंटर के निर्देश

Bhuvan Patel

एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 333 परीक्षार्थी हुए शामिल

Bhuvan Patel

बादशाह ढाबा और साहू छत्तीसगढ़ ढाबा पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था सुधारने में कबीरधाम पुलिस सक्रिय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!