BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न, संगठन सृजन अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक 3 अप्रैल को कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को ग्राम पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि हिम्मत, समर्पण और एकजुटता ही किसी भी मजबूत संगठन की असली पहचान होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन गांव-गांव और बूथ-बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता से सतत संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं, और ऐसे कार्यकर्ताओं को सदैव आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल द्वारा विजय जांगिड़ का आत्मीय स्वागत करते हुए की गई। उन्होंने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों एवं मंडलों में बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य तेजी से प्रगति पर है। कुंडा एवं बोड़ला ब्लॉक में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष ब्लॉकों में भी निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर संगठन को गति प्रदान कर रहे हैं।

बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कन्हैया अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रियता और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। यदि कार्यकर्ता नियमित रूप से छोटे-छोटे प्रयास भी करें तो बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम खड़ी करने को प्राथमिकता बताया और विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष होरीराम साहू, प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, प्रदेश सचिव जगमोहन साहू, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छबि लाल वर्मा, लोहार ब्लॉक अध्यक्ष सौखी साहू, रेंगखार ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, पड़रिया ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, ठाठापुर ब्लॉक अध्यक्ष चेतन वर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत, NSUI जिला अध्यक्ष शीतेष चंद्रवंशी, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, महामंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री सूरज वर्मा, धीरज सिंह, प्रशांत परिहार, आनंद सिंह, आकाश केशवानी, सुधांशु बघेल, मेहुल सत्यवंशी, नरेंद्र वर्मा, रौशनी खान, रानी चंद्रवंशी, अमजद खान, सुखनंदन साहू, कंन्नु आमदे, आकाश केसरवानी, नरेंद्र वर्मा, वैभव ठाकुर, आशीष साहू, सुजल ठाकुर, भुनेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पाठशाला बंद, मधुशाला चालू, किसान बेहाल: भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा वार

Bhuvan Patel

“छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, अमित जोगी ने शासन-प्रशासन को घेरा, कहा—’ये तालिबानी सोच है'”

Bhuvan Patel

खेत में काम करते समय बड़ा हादसा: बिजली के करंट से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!