BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मोदी राज में महंगाई, टैक्स और ‘त्याग’ का उपदेश: कांग्रेस का तीखा हमला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को संभालने में असफल साबित हुई है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता को “कम खाओ, कम चलो, कम खर्च करो” जैसे उपदेश दे रही है।

प्रेसवार्ता प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल संकट, रसोई गैस की किल्लत, खाद की कमी, बेरोजगारी और बेतहाशा महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समाधान देने के बजाय जनता को ही कटौती की सलाह दे रही है। शर्मा ने कहा कि आज आम आदमी की जिंदगी “टैक्स दो और तकलीफ झेलो” तक सीमित हो गई है, जबकि पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता की जेब काटी जा रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ा है। सोने की बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्ग की पहुंच खत्म हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं और विशेष विमानों पर करोड़ों खर्च करते हैं, वहीं दूसरी ओर जनता को विदेश यात्रा और ईंधन उपयोग कम करने की सलाह दी जाती है।

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में कोई नया रणनीतिक तेल भंडारण केंद्र नहीं बना, जबकि देश आज भी कांग्रेस काल में बने भंडारण केंद्रों पर निर्भर है। ब्लॉक अध्यक्ष सौखी साहू ने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों ने देश को संकट में डाल दिया है, महंगाई ने रसोई और बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष से संवाद करने के बजाय सिर्फ भाषणबाजी कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है, न कि प्रचार और इवेंट की राजनीति।

प्रेसवार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, पूर्व विधायक प्रत्याशी लालजी चंद्रवंशी, पीसीसी सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, महामंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सतीश गहवारा, महामंत्री सुखनंदन साहू, उपाध्यक्ष शारदा सोनवानी, चोवा राम साहू, मेहुल सत्यवंशी, नरेन्द्र वर्मा, वैभव ठाकुर, आशीष साहू, सुजल ठाकुर और शिवेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में नशा समाग्री की बिक्री करने वाले संचालक पर कार्रवाही करने के दिए निर्देश

Bhuvan Patel

“धर्मांतरण के विरुद्ध सांस्कृतिक चेतना — पंडरिया में 115 आदिवासियों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से जगी नई उम्मीद”

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल आयेंगे अपने गृह नगर कवर्धा ,ठाकुर देव चौक से निकलेगी स्वागत यात्रा ,लेंगे जनता का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!