कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा को हटाते हुए उनके स्थान पर तूलिका प्रजापति को कबीरधाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को जिले में महत्वपूर्ण फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।
तूलिका प्रजापति अब कबीरधाम जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगी। उनके सामने जिले में राजस्व, विकास कार्य, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक समन्वय सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी।





