BP NEWS CG
समाचार

मुख्यमंत्री ने  किया महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें नमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य जी का जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ, जिससे उनका गहरा नाता यहां से बन गया। भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने पुष्टिमार्ग के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीण रोजगार की रीढ़ मनरेगा कर्मी खुद असुरक्षित: 20 साल बाद भी स्थायित्व नहीं, 16 माह से लंबित एचआर नीति लागू करने उप मुख्यमंत्री से मांग

Bhuvan Patel

बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुराल पक्ष के तीन सदस्य गिरफ्तार — पति, ससुर और देवर की करतूत आई सामने

Bhuvan Patel

भाजपा किसान मोर्चा दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष बने राजेंद्र साहू, संगठन में नई ऊर्जा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!