BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यसमाचारसिटी न्यूज़

गांव ,गरीब ,किसान व युवा विरोधी घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है- साव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शनिवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैरख में तेंदूपत्ता संग्रहको से रूबरू हुए। वही उनके साथ बैठकर जन चौपाल में लगाई । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को गांव, गरीब, किसान व युवा विरोधी बताया। श्रीसाव ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के साथ अन्याय किया है। केवल घोटाला करने का काम किया है। कोयला, शराब, चावल ,गोबर, जमीन व पीएससी जैसे घोटालों की अंबार है । उन्होंने कहा कांग्रेस घोटालों की सरकार है ऐसी सरकार को उखाड़ कर देखने की जरूरत है। ताकि छत्तीसगढ़ पुनः शांति और सद्भाव के गढ़ बने । यहां के लोगों की जीवन में खुशहाली आए लोग समृद्धि बने जनता को घोटालों से मुक्ति मिले। प्रदेश अध्यक्ष श्रीसाव ने कहा कांग्रेस सरकार में आने से पहले प्रदेश की जनता से जो वादा किया था ।उसे साढ़े 4 साल में भी पूरा नहीं कर पाई। जबकि वन मंत्री कवर्धा विधानसभा से आते हैं। फिर भी वन संपदा पर आजीविका चलाने वाले बैगा- आदिवासियों के साथ कांग्रेस सरकार अन्याय व शोषण कर रही हैं । जिसको लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है।उन्होंने कहा इसी कड़ी में शनिवार को हमने जिले के बैरख गांव के बैगा आदिवासियों व तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ सम्मेलन किया है। श्रीसव ने कहा इस सम्मेलन से उनकी आवाज बुलंद किया है ।उन्होंने कहा प्रदेश के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहको को कांग्रेस की सरकार ने साढ़े 4 साल से बोनस नहीं दिया, तेंदूपत्ता सग्राहकों को समूह बीमा का लाभ नहीं दिया। स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दी। गरीब लोगों को चरण पादुका मुहैया नही कराई।अन्य सामग्री और सुविधाएं जो सरकार द्वारा दी जाती थी उनसे भी वंचित रखा गया है। इससे पूर्व में डॉ रमन सिंह की सरकार ने पूरे प्रदेश के बैगा आदिवासियों व जनजातियों को जो सुविधाएं दी। उन्हें भी कांग्रेस सरकार ने छीन लिया है। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताया । उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में अन्याय ,अत्याचार, भ्रष्टाचार और भय का माहौल है। इस सरकार में अपराधी व माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। उनके लिए यहां कोई कानून नहीं है। श्रीशर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कानून का शिकंजा है बदले की राजनीति की जाती है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा ।और बीजेपी को गांव गरीब बैगा आदिवासियों का हितैषी बताया।
जनजातियों को 200 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति कांग्रेस सरकार ने पहुंचाई -मरकाम
तेंदूपत्ता जन चौपाल के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा पूर्व में भाजपा सरकार 18 लाख मानक बोरा तेंदू पत्ते की खरीदी करती थी। आज कांग्रेस की सरकार 13 लाख मानक बोरा अधिकतम खरीदी कर रही है। श्री मरकाम ने कहा इस मान से आंकड़ा को देखें तो 5 लाख मानक बोरा कम खरीदी की जा रही है। इस मान से कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनजातियों को प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपए की क्षति पहुंचा रही है।
युवा मोर्चा ने किया जमकर स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील ऑफिस से बाइक रैली व डीजे के साथ जोरदार अगवानी की। बोड़ला नगर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक आरती के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, राजेंद्र वैष्णव,रामकुमार भट्ट, लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, गोपाल साहू, नितेश अग्रवाल, जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल, शिवनाथ वर्मा, क्रांति गुप्ता,वीरेंद्र साहू, हेमंत ठाकुर, ईश्वरी धुर्वे, बिहारी धुर्वे,दिनेश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, बरसाती वर्मा, सुरेश दुबे, पियूष सिंह, मनीराम साहू सहित जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासी भाई बहन उपस्थित रहे.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव महोत्सव के दौरान कुर्सी तोड़ने वालों की पुलिस को है तलाश ,जानकारी देने वाले को इनाम की घोषणा

Bhuvan Patel

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी: अजय कुमार देवांगन पर गंभीर आरोप, कार्रवाई अब तक शून्य!

Bhuvan Patel

कवर्धा विधानसभा के जरूरतमंद नागरिकों को 2 करोड़ 73 लाख 25 हजार 600 रुपये की राशि स्वीकृत कर चेक वितरण किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!