अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों के संयोजकों और सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल को कबीरधाम जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। यह घोषणा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक माननीय श्री घनश्याम प्रसाद यादव की अनुशंसा पर 8 मार्च 2026, रविवार को की गई। परिषद द्वारा संगठन को मजबूत करने और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। वहीं रायपुर जिला संयोजक मीरा सलाम, कांकेर पूर्णिमा ऊके, दुर्ग लक्ष्मी देवी चौहान, बीजापुर सुषमा गणपत बघेल (कबीरधाम जनपद पंचायत अध्यक्ष) को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार रायपुर से बी. शैलजा और राजनांदगांव से जयेश सोनी को सह-संयोजक बनाया गया है। परिषद द्वारा जारी सूची को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के वरिष्ठ महामंत्री एवं वित्त विभाग के प्रभारी डॉ. रूद्र भानु को प्रेषित किया गया, जिसे उनके द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इस संबंध में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों संगठन महामंत्री एस. के. रॉय, वाइस प्रेसिडेंट वरुण सिन्हा, प्रेसिडेंट बाल्मीकि प्रसाद सिंह, वॉइस प्रेसिडेंट डॉ. नरेन्द्र सिंह गौतम, जनरल सेक्रेटरी मनोज जादौन, सत्या त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य रेनू सिंह, वी. त्रिपाठी, विपनेश शुक्ला, तथा कार्यकारी अध्यक्ष भारत भाई गाजिपारा को भी जानकारी प्रेषित की गई है। परिषद कार्यालय 368, पंचायत धाम, मयूर विहार फेज-1, नई दिल्ली सहित विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है। परिषद ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।