कवर्धा। भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद कवर्धा जिले में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final अपने नाम किया, शहर में युवाओं ने आतिशबाजी कर और तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाकर 5 विकेट खोए और न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर गई और 159 रन पर सिमट गई, जिसके साथ भारत ने 96 रन की बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कवर्धा के मुख्य चौक-चौराहों पर युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए, मिठाइयां बांटी और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
स्थानीय युवाओं का कहना है कि टीम इंडिया की यह जीत देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और खिलाड़ियों के शानदार खेल ने भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।