BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश! शक के अंधेपन में पति बना हैवान, पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास—गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। मामूली शक ने रिश्ते की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं और एक पति हैवानियत की हद तक पहुंच गया।

मामला 25 जनवरी 2026 का है, जब पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसके पति रिषभ मसीह उर्फ बंटी ने उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पत्नी पर किसी और से मिलने जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस जलाकर उसे आग के हवाले करने की कोशिश करने लगा। उस भयावह पल में अगर पीड़िता हिम्मत नहीं दिखाती, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रही।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सिमगा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और क्षेत्र में गुंडा बदमाश के रूप में जाना जाता है।

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और महिलाओं के प्रति असुरक्षा की भयावह तस्वीर पेश करती है, जहां शक और गुस्सा इंसान को दरिंदा बना देता है। ऐसी घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि समाज को भी आत्ममंथन करने पर मजबूर करती हैं।

थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार का मामला

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का अंबार , कलेक्टर ने  तकनीकी सहायक और रोजगार सहायको को  नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

Bhuvan Patel

चावल उत्सव: बरसात से पहले राहत, 40 हजार से अधिक परिवारों को मिला तीन माह का राशन

Bhuvan Patel

नगर पालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!