BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमपंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

तेज रफ्तार हाइवा का कहर: कोदवा गोडान–कामठी मार्ग पर बाइक सवार नवविवाहित युवक की मौत, एक गंभीर

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोदवा गोडान–कामठी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुराने शराब भट्ठी के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाइवा (क्रमांक CG 09JP6077) ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा पंडरिया की ओर से तेज गति में आ रहा था। सामने से आ रही मोटरसाइकिल को उसने सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे।

मृतक और घायल युवक लोरमी क्षेत्र के खुड़िया दुल्लापुर निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी महज एक सप्ताह पहले माठपुर गांव में हुई थी। वह अपने साथी के साथ ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर पिछले एक वर्ष से गिट्टी और रेत ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बेतहाशा बढ़ गई है। गांव के भीतर स्पीड ब्रेकर नहीं होने और निगरानी के अभाव में वाहन चालक बेलगाम रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

पास स्थित शराब भट्ठी को भी ग्रामीण दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि शराबियों के हुड़दंग और तेज रफ्तार बाइकिंग से हालात और बिगड़ते हैं।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने शराब भट्ठी को हटाने, बायपास सड़क निर्माण और गांव के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Bhuvan Patel

पेट्रोल पंप की मनमानी चरम पर: बीरेंद्र नगर के उपभोक्ता लाइन बंद, कमजोर सप्लाई और ‘डिब्बा प्राथमिकता’ से परेशान

Bhuvan Patel

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालक आवासीय विद्यालय पोलमी का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!