BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 24 मवेशी… पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पंडरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 मवेशियों को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा गाय, बछड़ा एवं बछिया को नायलॉन रस्सियों से कसकर बांधकर बिना चारा-पानी के पैदल मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घुटुरकुंडी दैहान के पास कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन व्यक्ति 24 मवेशियों को मारपीट करते हुए पैदल ले जाते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इंदर सिंह धुर्वे (40 वर्ष), झंगलू धुर्वे (60 वर्ष) एवं समहर धुर्वे (30 वर्ष), सभी निवासी लिम्हा, तहसील बजाग, जिला डिंडौरी (म.प्र.) बताया।

जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। कई पशुओं के गले और पैरों में रस्सियां कसी हुई थीं, जिससे उन्हें गंभीर पीड़ा हो रही थी। आरोपियों ने मवेशियों को बिक्री के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ले जाना स्वीकार किया।

मामले में थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी और पशुओं के प्रति अमानवीय व्यवहार करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर और निरंतर अभियान जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हटरी बाजार में बछड़े पर चाकू से हमला — आरोपी इमरान कुरैशी 10 घंटे में गिरफ्तार

Bhuvan Patel

अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को दिल्ली में 15 अगस्त पर विशेष अतिथि बनने का गौरव

Bhuvan Patel

एसडीओ ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!