BP NEWS CG
बड़ी खबर

मछली खाने वाले लिए बुरी खबर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ शासन, मछली पालन विभाग द्वारा प्रदेश में एक्सोटिक मागूर (क्लेरियस गेरीपिनस) एवं बिग हेड ( हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) मछलियों के मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन एवं पालन को प्रतिषिद्ध घोषित किया गया है। इन प्रतिषिद्ध मछलियों का कोई भी मछुआ, वैयक्तिक, समूह या समिति, केंद्र या राज्य शासन द्वारा मत्स्यों का मत्स्य बीज उत्पादन, शासन अथवा वैयक्तिक जलस्रोत में संवर्धन एवं पालन नहीं करेगा। राज्य शासन के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन मछलियों का परिवहन, आयात एवं विपणन भी प्रतिबंधित किया गया है।
संचालक मछली पालन के द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र (संसोधन) अधिनियम 2015 के तहत एक वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रूपए अथवा दोनों से दंडित किया जा सकेगा। राज्य शासन इन प्रतिबंधित मछलियों से संबंधित किसी भी गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर दोष सिद्ध उपरांत संबंधित को मत्स्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं से प्रतिबंधित भी किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अघोषित बिजली कटौती से माल्हनवाड़ा के किसान परेशान: विद्युत कार्यालय पहुंचकर पर्याप्त बिजली की रखी मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

cradmin

*अवैध अतिक्रमण हटाने वार्ड क्रं. 26 के नागरिक कलेक्टर से मिले*

Bhuvan Patel

स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान – शिक्षा सत्र में 64 दिन रहेंगे अवकाश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!