BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यसमाचारसिटी न्यूज़

साल बीज के अवशेष को वनक्षेत्र में आग नहीं लगाने की अपील

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, वनमंडलाअधिकारी श्री चूडामणि सिंह ने जिले के वनोपज संग्राहक परिवारों से आग्रह एवं अपील करते हुए कहा कि वे साल बीज के संग्रहण के बाद जंगल क्षेत्रों में आग नहीं लगाने के लिए कहा है। बाते दे की साल बीज की खरीदी 25 मई से प्रारंभ हो गई है। साल बीज हाट बाजार स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहो द्वारा किया जा रहा है। साल बीज को बाजार में बिक्री के लिए लाने के पूर्व जमीन पर पड़े पंखुडिया युक्त साल बीज को एकत्र किया जाता है। एकत्रित साल बीज से पंखुडियो को जलाया जाता है। इसके लिए जमीन पर फैला कर उसमें माचिस से आग लगाई जाती है इसके बाद डंडे से पीटकर आग बुझा कर साफ कर सुखाया जाता है।
वनमण्डलाधिकारी कवर्धा श्री चूड़ामणी सिंह ने समस्त वन अमलो को निर्देशित किया कि समस्त संग्रहणकर्ताओं को जागरूक करें कि साल बीज से पंखुडिया अलग करने के लिए ग्रामवासी वन क्षेत्र में साल बीज बिछाकर आग कदापि न लगाएं। उक्त कार्य अपने गांव अथवा घर की बाडी में करें। वन मंडलाधिकारी ने कहा कि ग्रामवासी अधिक से अधिक सालबीज बिक्री कर लाभ कमाएं। साल बीज में किसी प्रकार का अवांछनीय पदार्थ न हो, इसकों साफ कर के लाएं। नमी 10 प्रतिशत से कम हो तथा दाना क्षतिग्रस्त टूटा हुआ न हो एवं कीट संक्रमण न हो। इस वर्ष दर 20 रूपए प्रति कि.ग्रा. निर्धारित है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तेज रफ्तार हाइवा का कहर: कोदवा गोडान–कामठी मार्ग पर बाइक सवार नवविवाहित युवक की मौत, एक गंभीर

Bhuvan Patel

नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: 33% आरक्षण से सशक्त होगा लोकतंत्र” — जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने जताया आभार

Bhuvan Patel

आजादी के 77 साल बाद भी सड़क से वंचित जैताटोला, बरसात में कीचड़ और कटाव से ग्रामीण बेहाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!