BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के समग्र विकास के लिए नहर विस्तारीकरण सहित विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी

कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए और जिले के विकास की कड़ी को आगे बढाते हुए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय से उप मुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जिले के समग्र विकास के लिए विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन से पहले कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से पूजा की और पूरे प्रदेश वासियो को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,सासंद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा,पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट सहित समाजिक प्रमुख शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के विकास को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित कार्यक्रम में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मछली पालन और उद्यान विभाग के हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
       मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाले एवं जलाशय के नहर विस्तारीकरण करने 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यांस एवं भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य आरडी 0 मी. से 5000 मी तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के र्शीष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्य शामिल है।

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व मंत्री मो.अकबर हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम पढने के बजाय हलाल कानून के बारे में पढ़े – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

लोहारीडीह में ग्रामीणों ने उप सरपंच को बंधक बनाकर घर में लगाया आग ,मौत , 80 लोगो की गिरफ़्तारी

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला अस्पताल में सुनने में अक्षम बच्ची की स्पीच थेरेपी—फोटो पहचान गतिविधि से हो रहा भाषा विकास

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!