BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

फर्जी धान खरीदी के मामले में समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था। जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छात्रावासों में अराजकता! कबीरधाम में अधीक्षक और छात्र संगठनों की टकराहट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल – प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

गैस लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर — एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में गन्ना खरीदी-पेराई सत्र की शुरुआत, शेयर प्रमाण पत्र वितरण और सरदार पटेल प्रतिमा स्थापना की घोषणा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!