BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास रथ रवाना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति देने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘विकास रथ’ को रवाना किया गया। यह रथ हॉट बाजार जन चौपालों में जनसंपर्क और जन संवाद के लिए भेजा गया है, ताकि आम लोगों तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंच सके। इस अवसर पर श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, श्री कैलास चन्द्रवंशी, श्री मनीराम साहू, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री ईश्वरी धुर्वे, श्री गोरवर्धन साहू, नीतीश चंद्रवंशी, श्री बिहारी धुर्वे और उपमुख्यमंत्री कार्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित थे।
 यह रथ कार्यक्रम जनता के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ उनके सुझाव और समस्याओं का समाधान भी करेगा। इस पहल से विकास कार्यों की प्रगति को और भी तेज किया जाएगा और लोगों को अपने क्षेत्र के विकास से जोड़ने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। जनसंपर्क एवं जन संवाद की इस प्रक्रिया से न केवल शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि नागरिकों को अपने मुद्दों को सीधे तौर पर उठाने का मौका भी मिलेगा।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस का शिकंजा: 2 तस्कर गिरफ्तार, गांजा व स्कूटी बरामद

Bhuvan Patel

जमीन के मुआवजे के लालच में भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की चाचा की हत्या, कबीरधाम पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले के उचित मूल्य की दुकानों में चावल की हेराफेरी, बीस तारिक की बाद खुलता है दुकान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!