BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत महिलाओं को किया गया सम्मानित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कवर्धा वन मंडल कवर्धा अंतर्गत महिलाओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत महिलाओं को सम्मनित कर पुरस्कृत किया गया।
वनमंडलाधिकारी, कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन महिला कर्मी जिन्होंने वन संवर्धन एवं संरक्षण, वन अपराध, अवैध कटाई एवं परिवहन, वन्यप्राणी संवर्धन एवं संरक्षण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा आदि में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें प्रशस्थित पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें श्रीमती प्रमिला साहू वनरक्षक, श्रीमती मीरा कोमरे वनरक्षक, शिव कुमार गोयल वनरक्षक, कु. उमेश्वरी श्याम वनरक्षक, कु. चंद्रकली मेरावी सहायक ग्रेड 02, कु. चंद्रिका छेदावी कम्प्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित है।
उक्त कार्यक्रम में श्री शशि कुमार, वनमंडलाधिकारी, श्री सुमेध संजय सुरवाडे (प्रशिक्ष भा.व.से.), श्री आशीष दीवान उप वनंडलाधिकारी पंडरिया, श्रीमती पल्लवी गंगबेर, परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पश्चिम, श्री मनीष सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, क्षेत्रीय महिला कर्मी एवं वनमंडल के समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

आईटीआई  में रक्तदान शिविर, 20 युवाओं ने किया रक्तदान – सेवा पखवाड़ा में उमड़ा उत्साह

Bhuvan Patel

राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ बैगाओं के साथ विश्वासघात , स्वीकृति वर्ष बीता, वर्तमान में भी अधर में 500 आवास

Bhuvan Patel

भालूचूवा में सतनामी समाज की सामाजिक बैठक – शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर जागृति, संगठनबद्धता पर जोर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!