BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

जहाँ कल मना सुशासन तिहार, वहीं आज पकड़ाई अवैध शराब – मंत्री, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जहाँ कल मना सुशासन तिहार, वहीं आज कवर्धा , जिले के ग्राम धमकी (पारधीपारा) में सुशासन तिहार का आयोजन जहां कल बड़े उत्साह और सरकारी गरिमा के साथ संपन्न हुआ, वहीं उसी गांव में अगले ही दिन अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने व्यवस्था की सच्चाई को सामने ला दिया।
07 मई 2025 को ग्राम धमकी में आयोजित सुशासन तिहार में जिले के प्रभारी मंत्री, गृह मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए थे। मंच से शासन की योजनाओं की उपलब्धियाँ साझा की गईं और आमजन को लाभ दिलाने के संकल्प दोहराए गए।
लेकिन 08 मई 2025 की सुबह, कबीरधाम पुलिस ने उसी गांव में दबिश देकर एक बड़े अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा किया। पारधीपारा मोहल्ले में 15 लोगों को रंगे हाथों अवैध महुआ शराब निर्माण, संग्रहण और विक्रय करते गिरफ्तार किया गया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में की गई। अभियान में सिटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी मनीष मिश्रा, DRG और महिला-पुरुष बल शामिल रहे।
बरामद सामग्री:
कच्चा व तैयार महुआ शराब
प्लास्टिक ड्रम, एल्यूमीनियम बर्तन
भट्टियाँ, पाइप और अन्य उपकरण
गिरफ्तार आरोपी:
1. राकेश पारधी पिता राही लाल (30 वर्ष)
2. गोकूल पारधी पिता कोमल लाल (19 वर्ष)
3. दिनेश पारधी पिता बालाराम (35 वर्ष)
4. कुमारलाल पारधी पिता स्व. जोधराम (50 वर्ष)
5. मुकेश कुमार पारधी पिता कुमार पारधी (19 वर्ष)
6. राहुल पारधी पिता मनोज (19 वर्ष)
7. अश्वनी पारधी पिता आजूराम (32 वर्ष)
8. सरोतन पारधी पिता स्व. जोधराम (35 वर्ष)
9. अश्वन पारधी पिता सन्ता लाल (25 वर्ष)
10. पिन्टू पारधी पिता लाला राम (28 वर्ष)
11. दिलीप पारधी पिता मीना लाल (24 वर्ष)
12. बिशाल पारधी पिता लाला राम (20 वर्ष)
13. किशन पारधी पिता मोहन लाल (20 वर्ष), निवासी लेंजवारा (थाना बेरला, बेमेतरा)
14. रोशन पारधी पिता अमर लाल (20 वर्ष)
15. सोनू पारधी पिता रामामनुज (20 वर्ष)
16. काव्या पारधी पिता नर्मदा पारधी (22 वर्ष)
कबीरधाम पुलिस की अपील:
जिला पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि वे नशा, सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी बेझिझक दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में डिजिटल बदले जीवन: अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना ग्रामीणों की आर्थिक ताकत

Bhuvan Patel

लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें-सीएमएचओ डॉ बीएल राज

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!