BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राज्य ग्रामीण सेवा संघ का ऐतिहासिक अधिवेशन: सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अधिवेशन दुर्ग में उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिसने संगठन की मजबूती को और अधिक सशक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके पश्चात विभिन्न अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जो संगठन की एकजुट सोच और सकारात्मक दिशा का परिचायक है।

अधिवेशन में लिए गए प्रमुख निर्णय

बैठक में जनपद स्तर पर एसीईओ अधिकारियों को सीईओ का प्रभार एवं वित्तीय अधिकार देने, जिला पंचायत पदों को ज्वाइंट कमिश्नर (पंचायत) से भरने, सीईओ पद का ग्रेड-पे 5400 करने, पदोन्नति प्रतिशत 50% करने, एपीओ के स्थानांतरण पर रोक लगाने तथा सीईओ-एपीओ पदों के विलय का विरोध करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही संघ का पंजीयन एक माह के भीतर पूर्ण करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें राजकुमार खूंटे (संयुक्त आयुक्त) को अध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष के रूप में महेश पटेल (उपायुक्त), नवीन कुमार (CEO) एवं वेणु सुखदेवे (DEO) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कोषाध्यक्ष पद पर दीपक ठाकुर (CEO), संयोजक के रूप में हिमांशु गुप्ता (CEO), संगठन-सचिव योगेन्द्र चन्द्राकर (ADEO) तथा सहसचिव सुश्री श्वेता यादव (DEO) को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में

शैलेश भगत (CEO), शिशिर कुमार शर्मा (CEO), सुश्री दिव्या ठाकुर (CEO), किरण कुमार कौशिक (CEO), कुबेर सिंह उरेती (APO), भरत लाल साहू (ADEO), नील कमल सिंह ठाकुर (ADEO), मणिशंकर कौशिक (DEO), अरुण कुमार सिंह (DEO), मारुति राव घोड़ेसवार (DEO) एवं रोहित नायक (CEO) को शामिल किया गया।

संरक्षक मंडल में

विनय प्रकाश तिर्की, आर.के. झा एवं एस. आलोक (अपर विकास आयुक्त) को जिम्मेदारी दी गई।

सलाहकार मंडल में

हेमन्त ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, दीपक शर्मा एवं श्रीमती सीमा मिश्रा (संयुक्त आयुक्त) को शामिल किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरिशंकर चौहान (संयुक्त आयुक्त) को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

एकजुटता और विकास का संकल्प

अधिवेशन के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, विभागीय सुधारों को गति देने और अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। नव निर्वाचित सचिव एवं मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार पांडे (CEO) ने जानकारी देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तोड़फोड़ करने वाले हरीश साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पुलिस ने किया पेश 

Bhuvan Patel

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

कबीरधाम में जल जीवन मिशन बना ‘जी का जंजाल’, पाइपलाइन टूटी, टंकी शोपीस बनी – ग्रामीण बेहाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!