BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आज से शुरू होगा संभागीय सरस मेला 2026, महिला स्व-सहायता समूहों को मिला बड़ा मंच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय सरस मेला 2026 का शुभारंभ आज 23 मार्च से सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत आयोजित इस मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही है।

यह मेला 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें जिले सहित संभाग भर के स्व-सहायता समूह अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

🔶 उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि:

माननीय श्री विजय शर्मा जी, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

🔶 कार्यक्रम की अध्यक्षता:

माननीय श्री संतोष पांडेय जी, सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव

🔶 विशिष्ट अतिथि:

माननीय श्रीमती भावना बोहरा जी, विधायक, पंडरिया विधानसभा

माननीय श्री बिशेश्वर पटेल जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग

माननीय श्री सुरेश चंद्रवंशी जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड

माननीय श्री ईश्वर साहू जी, अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम

माननीय श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कवर्धा

माननीय श्री कैलाश चंद्रवंशी जी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम

माननीय श्री भगत पटेल जी, सदस्य, छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण

माननीय श्रीमती सुषमा गणपत बघेल जी , अध्यक्ष, जनपद पंचायत कवर्धा

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। चार दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक

Bhuvan Patel

ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत: बोड़ला विकासखंड के 895 किसानों को 61 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान

Bhuvan Patel

चार गौ तस्करो पर पुलिस की कार्यवाही , 06 गाय 02 बछड़ा बरामद 04 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!