BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

वीबी–जी राम जी के क्रियान्वयन में जिम्मेदारियों की अनदेखी पर कार्रवाई, ग्राम स्तर पर जवाबदेही तय

 विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी–जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त। जिला प्रशासन ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर तीनों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

प्रशासन के अनुसार, जनपद पंचायत बलौदाबाजार की ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम रोजगार सहायक रामकुमार यादव, जनपद पंचायत कसडोल की ग्राम पंचायत सोनाखान के अर्जुन सिंह ठाकुर और जनपद पंचायत पलारी की ग्राम पंचायत बिजरडीह के महेंद्र कोसले को सेवा से पृथक किया गया है।

वीबी–जी राम जी के तहत ग्राम स्तर पर रोजगार सृजन, श्रमिक नियोजन, स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन, अभिलेखों का संधारण और शासन के निर्देशों का पालन संबंधित अमले की प्रमुख जिम्मेदारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दायित्वों में लापरवाही, अनियमितता या निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तीन रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई को ग्राम पंचायत स्तर पर जवाबदेही, पारदर्शिता और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन का सख्त कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर : लाखो का शौचालय महीनो में खराब , खुले में शौच करने मजबूर स्कूली बच्चे 

Bhuvan Patel

खेलन यादव ने अपने पत्नी की अन्य पुरुष के साथ चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट उतारा , अब जेल

Bhuvan Patel

स्वतंत्रता दिवस पर शराब प्रेमियों को झटका – सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!