BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी नौकरी का सपना, धोखाधड़ी की सच्चाई – 37 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सरकारी नौकरी की लालसा में पांडातराई निवासी संतोष देवांगन और उनके परिवार के पांच सदस्य ठगी का शिकार हो गए। यह ठगी वर्ष 2022 में शुरू हुई, जब रायपुर में एक संगठन के पंजीयन के दौरान संतोष की मुलाकात बिशेसर ध्रुव नामक व्यक्ति से हुई। बिशेसर ने खुद को मंत्रालय से जुड़ा बताते हुए लेबर इंस्पेक्टर, शिक्षक और चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
बातों में आकर संतोष और उनके परिजनों ने अलग-अलग पदों के लिए कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 रुपये बिशेसर और उसके साथी भुवनेश देवांगन को दे दिए। रकम नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से दी गई। बिशेसर ने छह महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन समय बीतता गया और न तो नौकरी मिली, न पैसा वापस आया।
संदेह होने पर संतोष ने जब राशि लौटाने की मांग की, तो उन्हें फर्जी चेक पकड़ा दिए गए। इसके बाद 27 अप्रैल 2025 को गंडई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर बनी टीम ने कार्रवाई करते हुए रायपुर और बलौदाबाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात कबूल की।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी भुवनेश पहले भी बीजापुर जिले में ₹38 लाख की ठगी में गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। अब दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस रैकेट के अन्य पीड़ितों की पहचान में जुटी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खिलाड़ियों में खेल भावना हमेशा जागृत रहनी चाहिए-पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव अति नक्लस प्रभावित ग्राम बांकी पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, ग्रामीणों ने बीरन माला, खुमरी पहनाकर किया स्वागत  सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव

Bhuvan Patel

सुशासन तिहार से बदली दलदली की तस्वीर: 2,346 में 2,346 आवेदनों का हुआ समाधान

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल क्षेत्रों को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात, 10 पानी टैंकरों का लोकार्पण, 42 लाख के विकास कार्यों की भी सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!