BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात, 500 करोड़ की राशि सीधे खातों में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत प्रदान करेंगे। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से करीब 495 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सुव्यवस्थित प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले हितग्राहियों को सुविधा मिल सके। यह पहल राज्य सरकार की ग्रामीण और भूमिहीन परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तीन महीने पहले हुई थी शादी: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हंसिया से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

बैगा छात्र की इलाज के अभाव में मौत – आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप,

Bhuvan Patel

तेज रफ्तार ट्रक ने नौ मवेशियों को रौंदा, तीन की मौत, छह घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!