BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

देवसरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

देवसरा जंगल क्षेत्र स्थित देवसरा बांध के पास हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 68 वर्षीय दामोदर सिंह राजपूत (पिता– बारे लाल राजपूत), निवासी ग्राम झाफल  थाना लोरमी जिला मुंगेली की हत्या जमीन संबंधी विवाद के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय यादव (पिता– लल्लू राम यादव), निवासी झाफल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दामोदर सिंह बीते 21 मार्च से लापता थे। परिजनों द्वारा तलाश के बाद संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने जब संजय यादव से पूछताछ की तो उसके बयान संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 21 मार्च को विवाद के दौरान दामोदर सिंह की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को देवसरा जंगल स्थित बांध के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कर शव बरामद किया। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है और प्रकरण में साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में मजबूत चालान प्रस्तुत किया जाएगा।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास रथ रवाना

Bhuvan Patel

कबीरधाम जल संकट: प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से जारी बोर खनन, किसानों से वसूली और लचर निगरानी पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!