BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

बारात में बवाल: युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरईसेत में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश साहू (18 वर्ष), निवासी ग्राम चंदली, थाना नालपुर, जिला मुंगेली के रूप में हुई है।

मामले में थाना पंडरिया में मर्ग क्रमांक 14/2026 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि 15 अप्रैल 2026 को बारात के दौरान आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने मुकेश साहू के साथ मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने से वह अस्पताल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और पहचान परेड के आधार पर 6 आरोपियों—लवेश कुमार धुर्वे, ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे, नारायण सिंह धुर्वे, राहुल कुमार धुर्वे, अजय धुर्वे और हरेन्द्र कुमार धुर्वे—को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक कार्यक्रमों में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया सोनपुर विधानसभा प्रभारी

Bhuvan Patel

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

लोकल चावल पर ‘अब्बा हुजूर’ का नकली लेबल! 180 टन चावल जब्त, दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!