BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

NH-30 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान चैती बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ऑटो से उतरकर अपने गांव मगरवाड़ा की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राथमिक तौर पर मामला लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बड़ी कामयाबी — फर्जी दस्तावेज़ बनाकर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भीषण गर्मी में पहाड़ों के प्यासे वानरों का ‘जलदाता’ बना गजानंद यादव

Bhuvan Patel

“जन-भावना मुलाकात” में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!