BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

बीचारपुर के पास भीषण सड़क हादसा, शिक्षक समेत तीन की मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीनों को जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की मौके पर ही मौत हो गई। वे रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं ढोढमा नवापारा निवासी देवदास मार्कंडेय (18) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसी गांव के पुनीत रात्रे (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुत्र ने ली पिता की जान: मामूली विवाद बना खूनी वारदात की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जनपद सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों को मिलेगी गति — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परदेशी पटेल को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि

Bhuvan Patel

ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के साथ मिलकर बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!