BP NEWS CG
अन्य

उद्यानिकी सब्जी बीज विक्रय केन्द्रो पर उद्यान विभाग की कार्यवाही 05 अदान विक्रय केन्द्रों को कारण बाताओं नोटिस जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर के निर्देश पर उद्यानिकी विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग की सयुक्त टीम के साथ जिले के उद्यानिकी सब्जी बीज निरीक्षक द्वारा विकासखंड कवर्धा, बोड़ला एवं पंडरिया के निजी विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता के आधार पर विक्रय केन्द्रों कुल में 05 आदान विक्रय केन्द्रों को सब्जी बीज अधिनियम के विभिन्न धारा के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तय समय के भीतर जवाब प्रेषित करने के निर्देश दिया गया।
उद्यानिकी विभाग के सब्जी बीज नीरक्षक अधिकारी श्री नीरज मिश्रा ने बताया कि निरंतर सभी आदान विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि उच्च गुणवत्तायुक्त उद्यानिकी आदान सामग्री कृषकों को उपलब्ध हो सके। उद्यान विभाग के सब्जी बीज निरक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विकासखंड कवर्धा के विक्की ट्रेडर्स रायपुर रोड, ग्राम छिरहा, माँ शाकम्भरी कृषि सेवा केन्द्र, नवीन बाजार कवर्धा पलक कृषि केन्द्र कवर्धा एवं महावीर कृषि केन्द्र कवर्धा सब्जी बीज विक्रेता द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के सब्जी बीज विक्रय पाए जाने पर प्रतिबंधित किए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है तथा पटेल कृषि केन्द्र कवर्धा का लाइसेंस नवीनीकरण करवाकर व्यापार करने निर्देशित किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा चुनाव बहिस्कार का आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण सड़क नही होने से नाराजगी

Bhuvan Patel

अवैध कारोबार हो बंद, अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई – सांसद

Bhuvan Patel

मनरेगा कर्मियों को नही मिल रहा वेतन , हो रहे है परेशान 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!