BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

घर घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर मतदाताओं के भरपूर समर्थन का भरोसा  अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कैबिनेट मंत्री प्रदेश में कांग्रेस को 75 पर सीट मिलने का दावा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने आज लोगों के घर घर जाकर लोगों से भेंट की।उन्होंने अधिवक्ताओं से भी भेंट की।
अकबर ने दो तीन दिनों से कवर्धा में जनसंपर्क किया।प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद वे अलग अलग वार्डों में पहुच कर घरों में गए तथा परिवार जनों से मिले।
कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एकतरफा जीत का दावा किया है।प्रचार अभियान में उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया तथा कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं को बताया।कांग्रेस ने भले ही घोषणा पत्र 5 नवंबर को जारी किया लेकिन इसके सत्रह बिंदुओं को पहले ही बता दिया था। मोहम्मद अकबर खुद चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हैं।अकबर शुरू से कांग्रेस को 75 पार सीट मिलने का दावा करते रहे।उन्होंने कवर्धा से एकतरफा जीत का दावा भी प्रचार के दौरान किया। उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में 59 हजार से अधिक वोटों से अकबर ने जीत दर्ज की थी।उन्हें साठ हजारी भी कहा जाता रहा।
मोहम्मद अकबर ने विकास को हो प्रचार में केंद्रित रखा।सहज सरल व्यवहार के कारण उन्हें लोकप्रिय नेता भी कहा जाता है।मोहम्मद अकबर 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं।वे कबीरधाम जिले की वीरेंद्र नगर,पंडरिया और कवर्धा से विधायक रह चुके हैं।प्रदेश मंत्रिमंडल में पांच विभाग वाले मंत्री होने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा पर सभी की विशेष नज़र है।साथ हज़ार के लगभग की जीत पिछले चुनाव में दर्ज करने के कारण राष्ट्रीय मीडिया भी कवर्धा पर ध्यान रखे हुए है।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण सहित 80 करोड़ की सिंचाई और पेयजल योजनाओं की दी सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार

Bhuvan Patel

कार्यवाही – 15 आरोपी गिरफ्तार, 300 लीटर कच्ची शराब और 1 टन से अधिक महुआ लाहन जब्त, अवैध शराब के विरुद्ध निर्णायक मोर्चा

Bhuvan Patel

छात्र से मारपीट और लापरवाही का आरोप – प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!