प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने सावन माह में प्रथम सोमबार को कवर्धा बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर 18 किलोमीटर तक आयोजित होने वाले भोरम पद यात्रा में भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया और भगवा ध्वज लेकर इस पदयात्रा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इससे पहले पंचमुखी बूढ़ा महादेव का विशेष पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इसमे बाद स्वयं भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।



