BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिला पंचायत के 14 वार्डों के 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा, राज्य निर्वाचन


आयोग के निर्देशानुसार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों को आज चुनाव चिन्ह आबंटित करने की कार्रवाई की गई। जिले के 14 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में नाम वापसी के अंतिम दिनों में 34 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग अधिकारी, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री गजेन्द्र साहू, श्रीमती रश्मि दुबे ने आज 14 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए 60 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अंजू मेरावी को दो पत्ती छाप, दीपा पप्पू धुर्वे को उगता सूरज छाप, किरण टेकाम को पतंग छाप, राधा ललित धुर्वे को छाता छाप, सरस्वती पुसाम को गाड़ी छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर को दो पत्ती छाप, अनुसुइया मनीराम साहू को उगता सूरज छाप, उत्तरादेवी गोकुल साहू को पतंग छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से अमर बंजारे को दो पत्ती छाप, रामकुमार भट्ट को उगता सूरज छाप, सुधांशु बघेल को पतंग छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से राजेश्वरी धृतलहरे को दो पत्ती छाप, रेखा रामायण कुर्रे को उगता सूरज छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से अमृता नरेश निर्मलकर को दो पत्ती छाप, दीपिका संजय चंद्रवंशी को उगता सूरज छाप, पूर्णिमा मनीराम साहू को पतंग छाप, राधा नारद चंद्रवंशी को छाता छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से जगनी कामू बैगा को दो पत्ती छाप, ललिता रूपसिंह धुर्वे को उगता सूरज छाप, रमौतीन राजकुमार चेचाम को पतंग छाप, शुभौतिन मरकाम को छाता छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से गंगा बाई लोकचंद को दो पत्ती छाप, गीता राजू पटेल को उगता सूरज छाप, सोनकुंवर साहू को पतंग छाप जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक से अमरसिंह कुशरे को दो पत्ती छाप, प्रभाती मरकाम को उगता सूरज छाप, राजकुमार मेरावी को पतंग छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से अनुसुइया भुनेश्वर पटेल को दो पत्ती छाप, बेदीन बाई हजारी लाल टंडन को उगता सूरज छाप, सुमित्रा विजय पटेल को पतंग छाप, तारा लहरे को छाता छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से कैलाश चंद्रवंशी को दो पत्ती छाप, मोहन साहू को उगता सूरज छाप, प्रदीप चंद्राकर को पतंग छाप, सत्यप्रकाश बौद्ध को छाता छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से भुनेश्वर कौशिक को दो पत्ती छाप, दिनेश चंद्रवंशी को उगता सूरज छाप, कमला निषाद को पतंग छाप, किरण टूमम्न साहू को छाता छाप, शिवप्रसाद साहू को गाड़ी छाप, तुकेश्वर साहू को फावड़ा और बेलचा छाप, वीरेंद्र कुमार साहू को बिजली का बल्ब छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से बलराम सिंह ठाकुर को दो पत्ती छाप, भानुप्रताप कुंजन निषाद को उगता सूरज छाप, हेमराज कौशिक को पतंग छाप, मोहित सिंह को छाता छाप, रामफल कौशिक को गाड़ी छाप, रोशन दुबे को फावड़ा बेलचा छाप, श्यामाबाई रतनलाल साहू को बिजली का बल्ब छाप, सुरेखा गंधर्व को सिलाई मशीन छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से चंपा रूपेश वर्मा को दो पत्ती छाप, राजकुमारी राजेंद्र साहू को उगता सूरज, सुमन मोहित सिंह को पतंग छाप, तारा सुखनंदन साहू को छाता छाप, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से आनंद कुमार मेरावी को दो पत्ती छाप, भाई हुकूमत साहू को उगता सूरज छाप, ईश्वरी साहू को पतंग छाप, कलीम भाई को छाता छाप, रामकृष्ण साहू को गाड़ी छाप, शरद वर्मा को फावड़ा बेलचा छाप चुनाव चिंन्ह आबंटित किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Bhuvan Patel

खैरबना कला में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव 26 और 27 मार्च को, तैयारियां शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!