BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हाइवा चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह का पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मामले में प्रार्थी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पिता दिनेश सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र.03 पण्डरिया, जिला
कबीरधाम छ.ग., ठेकेदारी का काम करता है, अंशु कन्द्रशन को संचालित करता है, हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 को मेटेरियल सप्लाई मे लगाया था घटना दिनांक 26.02.2025 के दरम्यान रात्रि 09.00 बजे ग्राम रेहुंटा निवासी ड्रायवर दीपक निषाद हाइवा से रेती खाली कर थाना जरहागांव क्षेत्रातंर्गत ग्राम बरेला मे गजेन्द्र टायर दुकान के सामने ड्रायवर बदलने के लिये खड़ी करके चाबी को गजेन्द्र टायर दुकान मे चाबी को छोड़कर चला गया ड्रायवर नही मिलने पर हाइवा गजेन्द्र टायर दुकान मे खड़ी रह गयी दिनांक 26-27.02.2025 के रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हाइवा को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्र. 17/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमान एस. आर. घृतलहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण एवं घटना से संबंधित व्यक्तियो से पूछताछ कर अनेको सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये जिसमे हाइवा जिसमे नंबर प्लेट चेंज कर तथा एक सफेद स्कार्पियो जो सामने मे हाइवा को फालो करते ले जा रहे है जिसका रूट चार्ट तैयार किया गया एवं सायबर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया, विवेचना दौरान जिला-दाहोद गुजरात पुलिस लोकल क्राइम ब्रांच के द्वारा प्रकरण मे चोरी किये गये हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 (बिना नंबर प्लेट) जिसकी कीमत 45,000,00 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो (बिना नंबर प्लेट) कीमत 7,50,000 रूपये एवं 5 नग मोबाईल कीमती 75,000 रूपये कुल कीमत 52,75,000 रूपये को घेराबंदी दौरान 02 आरोपी सहित पकड़ा गया एवं 03 आरोपी फरार हो गये जिस पर जरहागांव पुलिस द्वारा तत्काल गुजरात पुलिस टीम भेजकर आरोपीगण 1. अकरम खान पिता जीमल उम्र 25 वर्ष निवासी झाण्डा जिला पलवल हा.मु.बिकटी थाना चुहाना जिला नूह राज्य हरियाणा, 2. आजाद मिया पिता मंगतू मियां उम्र 26 वर्ष निवासी मेहराणा थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर साथी मोहम्द निवासी सिगांर हरियाणा एवं 02 अन्य साथी हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 को डीजल टंकी के लॉकर को तोड़कर हाइवा को चोरी कर स्कार्पियो वाहन से फॉलो करते एवं हाइवा मे लिखे अंशु कंट्रक्शन पण्डरिया को कुछ भाग को मिटाकर ग्राम बरेला से मसना गोड़खाम्ही पण्डरिया, जबलपुर मध्यप्रदेश होते हुये गुजरात जाना बताये एवं घटना कारित करना स्वीकार किये जिस पर उक्त हाइवा एवं घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो तथा 05 नग मोबाइल को बरामद जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण अकरम खान, आजाद मिया को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आई.पी.एल. मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते सटोरीया को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार 02 नग मोबाईल फोन,नगदी रकम किया गया जप्त

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज में नाराजगी” — शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण से गहराया असंतोष, प्रशासनिक निर्णय पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता से भारी भरकम उगाही , रोकने संचालक ने जारी किया पत्र 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!