BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सिंगारपुर में नग्न अवस्था में महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से फैली सनसनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक महिला की नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सिंगारपुर के पास सुनसान स्थान पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

Bhuvan Patel

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर नगरीय निकाय के अभ्यर्थियों की बैठक आयोजित

Bhuvan Patel

*अवैध अतिक्रमण हटाने वार्ड क्रं. 26 के नागरिक कलेक्टर से मिले*

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!