BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में रफ्तार का आतंक: 2 साल के मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मांदीभाठा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लापरवाही और बेलगाम स्पीड ने इस बार 2 साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मांदीभाठा में 2 वर्षीय मासूम कृष्णा धुर्वे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बोड़ला की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक CG 09 JE 6371 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम बच्चा दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के भीतर और आसपास से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किए जाने और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार वाहन मासूमों की जान लेते रहेंगे?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि लापरवाही और रफ्तार का मेल जानलेवा साबित हो रहा है। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे फिर दोहराए जा सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा दिया – मोहम्मद अकबर

Bhuvan Patel

मातृशक्ति ने किया छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन — अतरिया खुर्द में धूमधाम से मना राज्य का रजत जयंती पर्व

Bhuvan Patel

गजब : कलेक्टर के दौरा पर जाने से पहले कर्मचारियों को मिल जाता हैं जानकारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!