BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नक्सलवाद के अंत पर कवर्धा में आस्था का उत्सव, खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य हनुमंत भंडारा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति के उपलक्ष्य में कवर्धा स्थित सिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य हनुमंत भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा एवं उनके पुत्र श्री अभिनव शर्मा ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान सुरक्षा बलों के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया गया।
चार दशकों तक चुनौती रहे नक्सलवाद के अंत को प्रदेश में शांति और विकास के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस उपलब्धि को सामूहिक संकल्प, प्रभावी रणनीति और सुरक्षा बलों के समर्पण का परिणाम बताया। भंडारे ने सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने किया “मोर दुआर साय सरकार” अभियान का निरीक्षण

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में निशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था

Bhuvan Patel

वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!