कवर्धा। थाना पिपरिया अंतर्गत दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम खंडसरा में एक अज्ञात युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।