BP NEWS CG
अन्यबड़ी खबरसमाचार

चिटफंड कंपनी बी.एन.गोल्ड के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कंपनी द्वारा रकम दूगना करने के नाम पर , की गई थी ठगी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुंगेली , थाना सरगांव अंतर्गत बी.एन.गोल्ड कम्पनी के डायरेक्टरों के द्वारा प्रार्थिया हैप सिब्बा मसीह को पांच वर्ष में रकम दूगना करने का झांसा देकर 38 हजार रूपये नकद एवं 2081 निवेशकों से कुल 55322722/- रूपये की धोखाधड़ी करने पर थाना सरगांव में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 262/16 धारा 420, 34 भादवि 3,4,5,6 चिटफंड अधिनियम व निवेशक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। बी.एन.गोल्ड चिटफंड कंपनी के दो आरोपी डायरेक्टर 01. बलजीत सिंह एवं 02 संदीप सौंध को माननीय सीजेएम न्यायालय मुंगेली से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया। वर्तमान तक बी.एन.गोल्ड कंपनी के कुल 09 डायरेक्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि शत्रुहन खुंटे, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, आरक्षक जयप्रकाश दुबे, उमेश सोनवानी, संजय यादव, मंगल खाण्डे शामिल थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Bhuvan Patel

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

Bhuvan Patel

नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल तथा अपील समिति मनीषा साहू , रिंकेश विधान सदस्य का निर्वाचित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!