BP NEWS CG
अन्य

शहादत से राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा मिलती है – आलोक रंजन झा पार्टी के सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम ने कवर्धा आए हैं बिहार के विधायक झा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवास योजना से कवर्धा विधानसभा में दौरा कर रहे सहरसा बिहार के विधायक आलोक रंजन झा ने जिले के शहीद नरेंद्र शर्मा के परिजनों से उनके ग्राम दुल्लापुर में मुलाकात की. श्री झा ने स्व. नरेंद्र शर्मा की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए. विधायक श्री झा के साथ मौजूद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि इस मौके पर परिजनों तथा उपस्थित ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए श्री झा ने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले मां भारती के सपूतों की गाथाएं सुनाई. उन्होंने कहा कि देश की आन बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले इन शहीदों से ही आज देश और नागरिक सुरक्षित हैं. आज शहीद नरेंद्र शर्मा की जन्मभूमि के दर्शन कर मैं अपने को सौभाग्यशाली मान रहा हूं.
कौन हैं शहीद नरेंद्र शर्मा 
सन् 1971 में बांग्लादेश को लेकर भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ था। इसी युद्ध में कबीरधाम जिले के गाँव दुल्लापुर (रबेली) निवासी श्री नरेन्द्र शर्मा देश के लिए शहीद हुए थे। 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में स्वदेश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद नरेन्द्र शर्मा का जन्म 12 दिसम्बर 1951 को दुल्लापुर की पावन धरा में हुआ था।
11 जनवरी 1971 को राजस्थान रेजिमेंट अंतर्गत् भारतीय सेना में शामिल होकर वे देश की सेवा करने लगे। इसी बीच भारत पाकिस्तान का युद्ध छिड़ गया। 1971 का युद्ध पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण व बांग्लादेश के विभाजन से समाप्त हुआ,जिसमें छत्तीसगढ़ के 40 से अधिक योद्धाओ ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया था।
इसी लड़ाई में गांव के गौरव श्री नरेन्द्र शर्मा मातृभूमि के लिए शहीद हो गये।विधायक श्री झा के शहीद परिवार से भेंट के समय शहीद के परिजन पेखन प्रसाद शर्मा,भोलेश्वर शर्मा,रामरतन शर्मा ,ओमप्रकाश शर्मा,हीरेन्द्र शर्मा,जितेंद्र शर्मा,ललित शर्मा,हेमन्त शर्मा,शुभम शर्मा,नकुल चंद्रवंशी,अशोक चंद्रवंशी,लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष, नीतीश चंद्रवंशी, अश्वन साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कृमि की खुराक जरूर लें- कलेक्टर सभी पालक अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट अवश्य खिलाए

Bhuvan Patel

छतरपुर के इकारा गांव में वारदात: पार्टी में बुलाकर दो लोगों ने युवक के साथ की मारपीट

cradmin

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकारों का आवास का सपना हुआ साकार कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित को लगभग तीन एकड़ जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया कवर्धा पत्रकारों में खुशी की लहर, कहा- अकबर भाई है तो भरोसा है

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!