BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल आयेंगे अपने गृह नगर कवर्धा ,ठाकुर देव चौक से निकलेगी स्वागत यात्रा ,लेंगे जनता का आशीर्वाद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा – छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री बनने नव निर्वाचित विधायक विजय शर्मा 16 दिसम्बर शनिवार को अपने गृह नगर कवर्धा आ रहे है . आमजन ,समर्थकों ,पार्टी के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है .
उपमुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 3 किलोमीटर लम्बी निकेलेगी .मार्ग इस तरह से निर्धारित किये गए है कि कवर्धा शहर के अधिकतम क्षेत्र के नागरिकों से विजय शर्मा रूबरू हो सके .रैली के बाद स्थानीय गाँधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का आयोजन किया जाना है .उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर आयोजित स्वागत रैली एवं सभा के तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई .
स्वागत रैली के लिए दो 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है . उप मुख्यमंत्री के आगमन पर रायपुर रोड बायपास से युवामोर्चा द्वारा बाईक रैली निकाली जाएगी स्थानीय ठाकुर देव चौक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं आम जन स्वागत करेंगे .स्वागत रैली ठाकुरदेव चौक ,गुरुनानक चौक ,ऋषभ देव चौक ,एकता चौक ,सिग्नल चौक होते हुए गाँधी मैदान पहुँचेगी जहाँ आभार सभा का आयोजन किया जायेगा .
लोकप्रिय नेता छत्तीसगढ़ के उप मुख्य मंत्री के स्वागत में नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त समाज प्रमुख ,एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोगो ने भी अपने स्तर पर स्वागत की तैयारी कर ली है . अलग अलग संगठन के लोग अपने नियत स्थान पर स्वागत करेंगे . रैली में स्वागत के लिए कवर्धा शहर को झंडे बैनर से सजाया जा रहा है . ढोल बाजे के साथ साथ लड्डू से तौल कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत की तैयारी में जन मानस लगा हुआ है .
विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने से पुरे जिले में उत्साह का माहौल है . कवर्धा के लिए यह गौरवशाली क्षण है इसमें अधिक से अधिक को स्वस्फूर्त भाग ले रहे है . विजय शर्मा का एतिहासिक स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगो की पहुचने की संभावना है .

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा की अवतार है मां शाकम्भरी माता-उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

डेढ़ किमी सड़क की बदहाली, देवदहरा के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Bhuvan Patel

पोलमी हाई स्कूल का निरीक्षण: व्यवस्थाएं संतोषजनक, बीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!